PoliTalks News
बायोग्राफी

आदित्य यादव की जीवनी | Aditya Yadav Biography in Hindi

28 जुलाई 2026
साझा करें:
आदित्य यादव की जीवनी | Aditya Yadav Biography in Hindi

Aditya Yadav Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको आदित्य यादव जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


आदित्य यादव की जीवनी (Aditya Yadav Biography in Hindi)

Aditya Yadav Latest News - आदित्य यादव उत्तर प्रदेश के राजनीतिक घराने से आते हैं. वे शिवपाल सिंह यादव के बेटे हैं, वही समाजवादी पार्टी के संस्थापक व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव आदित्य के चाचा थे, जबकि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनके चचेरे भाई हैं. सपा ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले बदायूं सीट से उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया, जिसमें उन्हें एक आसान जीत हासिल हुई. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय साक्या को 35,067 वोटों के अंतर से हराकर लोकसभा चुनाव में अपनी पहली जीत हासिल की और जीतकर देश की सबसे बड़ी पंचायत, संसद भवन पहुंचे. इस लेख में हम आपको आदित्य यादव के जीवन परिचय (Aditya Yadav Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

आदित्य यादव जन्म और परिवार (Aditya Yadav Birth & Family)

आदित्य यादव (Aditya Yadav) का जन्म 12 जून 1988 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ था. उनके पिता का नाम शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) और माता का नाम सरला देवी यादव (Sarla Devi Yadav) हैं.

उनका विवाह 10 मार्च 2016 को राजलक्ष्मी सिंह (Rajlaxmi Singh Yadav) से हुआ था. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी का अपना व्यवसाय हैं.

आदित्य यादव हिन्दू है, जबकि जाति से यादव (OBC) हैं.

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता : मकान नंबर 108 ग्राम व पोस्ट सैफई सैफई इटावा उत्तर प्रदेश 206130

Mob. 7881186999, 9839086999

वर्तमान पता : 13, फ़िरोज़शाह रोड, नई दिल्ली 110001

आदित्य यादव की शिक्षा (Aditya Yadav Education)

आदित्य यादव ने वर्ष 2012 में लखनऊ विश्वविद्यालय से बीबीए और फिर वर्ष 2014 यही से पर्यटन प्रशासन में स्नातकोत्तर (एमए) किया.

आदित्य यादव का शुरुआती जीवन  (Aditya Yadav Early Life)

आदित्य यादव शैक्षिक संगठनों का संचालन कर रहे हैं. वह दो निजी स्कूलों और तीन निजी कॉलेजों की प्रबंधन समिति के सदस्य हैं, इनमें एसएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, सैफई सुघर सिंह मेमोरियल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, सैफई, एसएस मेमोरियल महाविद्यालय, ताखा, एसएस मेमोरियल एजुकेशनल एकेडमी, सैफई और एसएस मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सैफई शामिल हैं.

आदित्य यादव राजनीतिक करियर (Aditya Yadav Political Career)

आदित्य यादव उत्तर प्रदेश के राजनीतिक घराने से हैं. उनके पिता शिवपाल सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा हैं. इस रिश्ते से आदित्य यादव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं और डिंपल यादव उनकी भाभी हैं. वही उस रिश्ते से मुलायम सिंह यादव आदित्य यादव के चाचा थे, तो अखिलेश यादव चचेरा भाई हैं.

समाजवादी पार्टी ने वर्ष 2024 के आम चुनाव में आदित्य यादव को 'बदायूं लोकसभा सीट' के लिए अपना उम्मीदवार बनाया. बदायूं सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता हैं. इस बार के लोकसभा चुनाव को समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के प्रभाव वाले इंडी गठबंधन के साथ मिलकर लड़ा था. इस कारण वोट शेयरिंग कम हुई और आदित्य यादव को आसान जीत हासिल हो गई.

जून 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में आदित्य यादव को कुल 5,01,855 मत प्राप्त हुए तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार दुर्विजय साक्या को 4,66,864 मत हासिल हुए. वही तीसरे स्थान पर रहे बसपा के मुस्लिम खान को 97,751 मत हासिल हुए. इस बार के लोकसभा चुनाव में आदित्य यादव को 35,067 मतों के अंतर से जीत हासिल हुई. वर्तमान में, आदित्य यादव बदायूं लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद हैं.

आदित्य यादव की संपत्ति (Aditya Yadav Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार आदित्य यादव की कुल संपत्ति 14.62 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 2 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको आदित्य यादव जीवनी (Aditya Yadav Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal