प्रवीण चक्रवर्ती की जीवनी (Praveen Chakravarty Biography in Hindi)
Praveen Chakravarty Latest News - देश के जाने-माने अर्थशास्त्री और प्रबंधन सलाहकार प्रवीण चक्रवर्ती तमिलनाडु से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद हैं. राजनीति में आने से पहले वे बैंकिंग, निवेश और आर्थिक शोध के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं. वर्ष 2018 में कांग्रेस ने उन्हें पार्टी के डेटा एनालिटिक्स विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया. इसके बाद उन्होंने पार्टी की चुनावी रणनीति और घोषणापत्र तैयार करने में भूमिका निभाई. जून 2026 में कांग्रेस ने उन्हें तमिलनाडु से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया और वे टीवीके के समर्थन से निर्विरोध निर्वाचित हुए. इस लेख में हम आपको प्रवीण चक्रवर्ती के जीवन परिचय (Praveen Chakravarty Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
प्रवीण चक्रवर्ती जन्म और परिवार (Praveen Chakravarty Birth & Family)
प्रवीण चक्रवर्ती (Praveen Chakravarty) का जन्म 21 मार्च 1973 को कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ था. उनके पिता का नाम रंगनाथन (Shri Ranganathan) और माता का नाम मंगई (Shrimati Mangai) है.
उनका विवाह 22 अक्टूबर 1999 को प्रिया इंदिरा चक्रवर्ती (Shrimati Priya Indira Chakravarthy) से हुआ. उनकी एक बेटी है. मायनेता वेबसाइट के अनुसार उनकी पत्नी ह्यूमन रिसोर्स डिपार्टमेंट में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं.
प्रवीण चक्रवर्ती पर 0 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2026)
स्थायी पता : नं.2, क्रेसेंट एवेन्यू, नेशनल कांग्रेस केशव पेरुमलपुरम, चेन्नई, तमिलनाडु - 600028
प्रवीण चक्रवर्ती की शिक्षा (Praveen Chakravarty Education)
प्रवीण चक्रवर्ती ने राजस्थान के पिलानी स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS) से वर्ष 1994 में एमएससी (टेक्नोलॉजी) किया. इसके बाद उन्होंने अमेरिका के पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से वर्ष 2003 में एमबीए भी किया.
(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)
प्रवीण चक्रवर्ती का शुरुआती जीवन (Praveen Chakravarty Early life)
राजनीति में आने से पहले प्रवीण चक्रवर्ती ने बैंकिंग, निवेश और तकनीकी क्षेत्र में काम किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आईबीएम और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों से की. इसके बाद वे अमेरिका में निवेश बैंकिंग के क्षेत्र से जुड़े और वॉल स्ट्रीट पर काम किया. वे थॉमस वीजल पार्टनर्स और बीएनपी पारिबा (BNP Paribas) में प्रबंध निदेशक (Managing Director) के पद पर भी रहे. वर्ष 2006 में उन्होंने मुंबई एंजेल्स की सह-स्थापना की, जो शुरुआती दौर के उद्यमों में निवेश करने वाला एक समूह है.
वर्ष 2009 में वे डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के विशिष्ट पहचान कार्यक्रम (यूआईडीएआई) से जुड़े. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद वे आईडीएफसी इंस्टीट्यूट से जुड़े और वहां राजनीतिक अर्थव्यवस्था एवं आर्थिक नीतियों पर शोध किया. वे इंडिया स्पेंड के संस्थापक न्यासियों में भी शामिल रहे हैं. बाद के वर्षो में वे थिंक टैंक में विद्वान बन गए और देश के विभिन्न राज्यों के बीच आर्थिक विचलन पर व्यापक शोध प्रकाशित किया.
प्रवीण चक्रवर्ती राजनीतिक करियर (Praveen Chakravarty Political Career)
प्रवीण चक्रवर्ती का वैसे तो अप्रत्यक्ष रूप से राजनीति से जुड़ाव मनमोहन सिंह के समय रहा पर आधिकारिक तौर पर उन्होंने वर्ष 2017 में कांग्रेस ज्यॉइन की. एक जानकारी के अनुसार पार्टी में शामिल होने के लिए उन्हें स्वयं राहुल गांधी ने आमंत्रित किया था. इसके बाद 5 फरवरी 2018 को राहुल गांधी ने उन्हें कांग्रेस के नवगठित डेटा एनालिटिक्स विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया. इस विभाग के माध्यम से उन्होंने चुनावी आंकड़ों और राजनीतिक विश्लेषण से जुड़े कामों में भूमिका निभाई.
नवंबर 2023 में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस (एआईपीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया. इससे पहले वे पार्टी के डेटा एनालिटिक्स विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उन्होंने वर्ष 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र तैयार करने में भी योगदान दिया. वर्ष 2019 के चुनाव में पार्टी की न्यूनतम आय योजना (न्याय) तैयार करने में भी उनकी भूमिका रही. इस तरह से देखा जाएँ तो वह परदे के पीछे से रहकर पार्टी के लिए बड़ी बड़ी जिम्मेदारियां निभा रहे थे.
जून 2026 में कांग्रेस ने प्रवीण चक्रवर्ती को तमिलनाडु से राज्यसभा के उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया. यह सीट एआईएडीएमके के सी. वी. शनमुगम (CV Shanmugam) के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. 11 जून 2026 को वे निर्विरोध राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किए गए. इसके बाद 25 जून 2026 को उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. राज्यसभा सांसद के रूप में प्रवीण चक्रवर्ती जुलाई 2026 से वाणिज्य मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति और वाणिज्य संबंधी संसदीय समिति के सदस्य हैं. राज्यसभा में उनका यह कार्यकाल जून, 2028 को समाप्त हो रहा है.
प्रवीण चक्रवर्ती की संपत्ति (Praveen Chakravarty Property)
2026 में राज्यसभा के उप चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार प्रवीण चक्रवर्ती की कुल संपत्ति 37.72 करोड़ रूपये हैं, जबकि उन पर 4.38 करोड़ रुपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको प्रवीण चक्रवर्ती जीवनी (Praveen Chakravarty Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













