PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'अब सारा विवाद खत्म और...'- पायलट के बेटे वाले बयान पर गहलोत का पलटवार, देखें क्या कहा?

11 जून 2026
साझा करें:
'अब सारा विवाद खत्म और...'- पायलट के बेटे वाले बयान पर गहलोत का पलटवार, देखें क्या कहा?

पायलट के जवाब के बाद गहलोत का नरम रुख, बोले- सब लोग करीब आएंगे

Ashok Gehlot On Sachin Pilot: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को लेकर फिर दिया बयान, आज सुबह दौसा में सचिन पायलट ने अशोक गहलोत के मानेसर कांड को लेकर लगातार आ रहे बयानों पर दी थी प्रतिक्रिया, सचिन पायलट ने आज कहा कि मैंने अशोक गहलोत की सुनी है बात, अशोक जी ने बड़े प्रेम से कहा कि जैसा स्नेह और लगाव है उनका अपने पुत्र वैभव गहलोत के साथ, वैसा ही स्नेह और लगाव है मेरे साथ भी, वहीं अब आज जयपुर में अशोक गहलोत ने सचिन पायलट के बयान पर दी प्रतिक्रिया, अशोक गहलोत ने कहा- उन्होंने सही कहा, गलत क्या कहा? गलत कहा क्या? मैं तो पहले ही कह चूका हूँ यह तो, हम बचपन में इनके घरों में आते जाते रहते थे, दोनों बच्चे की तरह थे, तो यह उन्होंने ठीक कहा, कोई बुरी बात नहीं कही, गहलोत ने आगे कहा- मैंने जो कहा दिल से कहा, मैंने किसी पर आरोप नहीं लगाया, जो घटनाएं हुई उन्हें मैं एक बार रखना चाहता था देश के सामने, क्योंकि देश में एक माहौल बन गया था कि अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री रहने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष का पद नहीं किया स्वीकार, मैंने तथ्य रखे थे सामने, अगर उनमें कोई तथ्य गलत है तो वे मुझसे कर सकते हैं बात, मैं उन्हें जवाब दे दूंगा, मैंने अपनी पूरी बात रखी मीडिया के सामने, मैं देश में जब भी कही जाता था तो मेरे अपने मिलने वाले भी यह कहते थे कि मैंने मुख्यमंत्री बने रहने के चलते नहीं स्वीकार किया अध्यक्ष का पद, वो पद था बहुत महत्वपूर्ण, मैं वो कैसे छोडता, उस पद पर रह चुके हैं देश के बहुत महान लोग, उस माहौल में उस पद के लिए कौन कर सकता था मना, आज मैंने जो बात रखी मीडिया के सामने उसके बाद सब बातें हो जाएगी खत्म, सब लोग करीब आएंगे, गलती चाहे मैने की हो या किसी ने उसे स्वीकार करेंगे, देखें पूरा विडियो...

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal