PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

अब ममता के करीबी कल्याण बनर्जी छोडेंगे पार्टी! अभिषेक बताया घमंडी, दीदी को दिया ये अल्टीमेटम

11 जून 2026
साझा करें:
अब ममता के करीबी कल्याण बनर्जी छोडेंगे पार्टी! अभिषेक बताया घमंडी, दीदी को दिया ये अल्टीमेटम

Kalyan Banerjee I Mamata Banerjee I Abhishek Banerjee 

पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुडी बडी खबर, प्रदेश में 15 साल राज करने वाली तृणमूल कांग्रेस में लगातार हो रही टूट, अब पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी कल्याण बनर्जी के भी बदले सुर, कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर बोला करारा हमला, पत्रकारों से बातचीत में कहा— अभिषेक बनर्जी के घमंडी रवैये ने पूरी पार्टी को कर दिया बर्बाद, उनके गलत व्यवहार ने सब कुछ कर दिया है खत्म, उन्हें हर दिन लगता है कि वो हैं राजा, जब मैं पार्टी के लिए और ममता बनर्जी के साथ खड़ा हूं तो अभिषेक बनर्जी के इस घमंडी रवैये के कारण मेरे लिए काम करना हो गया है नामुमकिन, मैं ​हूं ममता बनर्जी के साथ लेकिन उन्हें यह तय करना होगा कि अगर वे अभिषेक के बिना पार्टी नहीं चला सकतीं, तो फिर मैं नहीं हूं उनके साथ, बता दें कल्याण बनर्जी का बयान ऐसे समय में आया है जब तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी सामना कर रही हैं चौतरफा बगावत का, टीएमसी के 58 विधायकों ने अलग गुट बनाकर विधानसभा में ऋतब्रत बनर्जी को बीते दिनों चुन लिया है अपना नेता, टीएमसी के करीब 19 लोकसभा सांसदों ने अलग गुट बनाने की शुरू कर दी है कवायद, बीते तीन दिन में राज्यसभा के भी तीन सांसदों ने दे दिया है इस्तीफा, पार्टी से बगावत करने वाले कई नेताओं ने अभिषेक बनर्जी के व्यवहार पर उठाए हैं सवाल, हालांकि ज्यादातर बागी नेता ममता बनर्जी अब भी मान रहें हैं अपना नेता

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal