नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला, जयपुर में दिनदहाड़े एक युवक की कर दी गई सरेआम हत्या, इस मामले को लेकर नागौर सांसद और RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान की कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल, सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस घटना को बेहद भयावह और हृदयविदारक बताते हुए कहा कि राजधानी जयपुर में खुलेआम इस तरह हत्या होना और अपराधियों का बेखौफ होकर वार करना जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- जयपुर के मानसरोवर थाना क्षेत्र में डंडों से हमला कर एक युवक की निर्मम हत्या का वायरल वीडियो बेहद भयावह, हृदयविदारक और राजस्थान की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का जीवंत प्रमाण है, राजधानी जयपुर में खुलेआम इस तरह हत्या होना और अपराधियों का बेखौफ होकर वार करना जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश में “सुशासन” और “कानून का राज” के कर रहे हैं दावे, लेकिन हकीकत यह है कि अपराधियों में पुलिस और सरकार का भय समाप्त हो गया है, मैं इस जघन्य हत्याकांड की कड़ी निंदा करता हूँ ,सरकार इस हत्या में संलिप्त सभी आरोपियों को कठोर से कठोर सजा दिलवाए, राजस्थान की जनता अब मुख्यमंत्री जी से सवाल पूछ रही है कि जब राजधानी ही सुरक्षित नहीं, तो आम नागरिक खुद को कहाँ सुरक्षित महसूस करे ?
https://x.com/hanumanbeniwal/status/2082420587058852211?s=20









