PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

ज्ञानेश कुमार के बाद अब किस 'कुमार' को लाएंगे?- संजय राउत ने चुनाव आयोग पर कसा तंज!

17 नवंबर 2026
साझा करें:
ज्ञानेश कुमार के बाद अब किस 'कुमार' को लाएंगे?- संजय राउत ने चुनाव आयोग पर कसा तंज!

Sanjay Raut I Maharashtra I Gyanesh Kumar I SIR I Breaking news 

महाराष्ट्र की सियासत से जुडी बड़ी खबर, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर फिर बोला तीखा हमला, संजय राउत ने चुनाव आयोग पर बीजेपी के एजेंट के रूप में काम करने का लगाया आरोप, संजय राउत ने कहा-  जो चुनाव आयोग है खासकर मुख्य चुनाव आयोग, ज्ञानेश कुमार ऐसे व्यक्ति हैं, जो भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के रूप में वहां काम करते हैं, ये पूरी तरह से सिद्ध हो गया है 13 करोड़ लोगों का नाम काट दिया, कभी ईवीएम में घोटाला होता है, कभी वोटर लिस्ट में होता है, कभी वोट चोरी होती है, कभी पार्टी भी चोरी होती है, कभी एमपी-एमएलए चोरी होती है, ये सब मिलीभगत से हो रहा है, पहले राजेश कुमार थे, बाद में ज्ञानेश कुमार आए उसके बाद कोई गणेश कुमार लाएंगे लेकिन उनकी प्रवृत्ति और विकृति एक ही रहेगी, लोकतंत्र के खिलाफ काम करने की, मामला अब सुप्रीम कोर्ट में चला गया है, सुप्रीम कोर्ट को हम पूछेंगे कि आपके पास मामला जरूर पड़ा है लेकिन हम मुख्य चुनाव आयोग से कुछ सवाल पूछना चाहते हैं और आपके परमिशन से पूछेंगे, पूरा मामला न्यायालय को पता होना चाहिए कि बाहर क्या चल रहा है हम लोकतंत्र बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से न्याय की उम्मीद करते हैं

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal