कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व तीन बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत का राजस्थान की सेवा का जज्बा, आज जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने की चर्चाओं से जुडे सवाल पर कहा- मैं राजस्थान की करना चाहता हूं सेवा, ये बातें मैं सुन रहा हूं तीन साल से, ना मैं अभी राजस्थान में ना दिल्ली में हूं इन्वॉल्व, ना मुझसे इस बारे में कभी किसी ने की चर्चा, हिंट भी नहीं दिया, पर मीडिया का बड़ा प्रेम है मेरे प्रति, तीन साल से सुन रहा हूं लगातार, मैं क्या-क्या बन रहा हूं, तो ऐसी नहीं है कोई बात, मैं जो काम कर रहा हूं, राजस्थान के अंदर, मैं थासूं दूर नहीं, मैं दिल से चाहता हूं मैं राजस्थान वालों की करूं सेवा, किसी भी पद पर रहूं या नहीं रहूं, पर सेवा मैं राजस्थान वालों की करूं, ये है मेरे दिल के अंदर और यही है मेरी भावना और आगे भी यही रहेगी मेरी भावना, गहलोत के इस बयान की सियासी गलियारों में जोरों से हो रही चर्चा, सियासी पंडितों का मानना है कि गहलोत के दिल में बसता है राजस्थान, अशोक गहलोत अब चौथी बार मुख्यमंत्री बनकर करना चाहते हैं राजस्थान की सेवा, कई सियासी कार्यक्रमों के दौरान 'चौथी बार गहलोत सरकार' और 'गहलोत फिर से' जैसे नारों की सुनाई दे चुकी है गूंज, प्रदेश के कौने कौने में बसे गहलोत के लाखों प्रशंसक भी चाहते है कि वो चौथी बार संभाले राजस्थान की कमान, देखें गहलोत की पत्रकारों से बातचीत का विडियो
'मैं करना चाहता हूं राजस्थान की सेवा'- गहलोत ने फिर दिया बडा सियासी संकेत

Ashok Gehlot I Congress I Rajasthan Congress I Rajasthan Politics I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I









