पंचायत चुनावों को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला, पंचायती राज चुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस की हुई अहम बैठक, पीसीसी मुख्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने लिया फीडबैक, जिला प्रभारी, सह प्रभारी और कोऑर्डिनेटर से चुनावी नतीजों को लेकर हुई चर्चा, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के संभावित परिणामों पर भी हुआ मंथन, बाड़ेबंदी और वरिष्ठ नेताओं की भूमिका पर भी हुई चर्चा, 20 नवंबर को आएगा चुनाव परिणाम, वही बड़ी बैठक के बाद टीकाराम जूली ने कहा- पंचायत चुनावों में आपसी सहमति बनाने को लेकर चर्चा हुई है, लेकिन बीजेपी शासन और सत्ता के दम पर बेईमानी करने में जुटी है, बीजेपी की बाड़ेबंदी में ट्रेनिंग के नाम पर शराब पार्टी की जा रही है और प्रत्याशियों को विदेश घुमाने तक ले जाया जा रहा है, बीजेपी के लोग कांग्रेस के प्रत्याशियों को दे रहे लालच और उन्हें धमका रहे हैं, नगर निकाय चुनावों के दौरान भी प्रत्याशियों पर दबाव बनाकर उनके नामांकन करवाए गए थे वापस और अब पंचायत चुनावों में भी इसी तरह की साजिश रची जा रही है, दो मेंबरों के समर्थन से ही जिला प्रमुख बनाने जैसी बातें की जा रही हैं, जूली ने आगे कहा- शासन और प्रशासन के दम पर उम्मीदवारों को प्रलोभन दिए जा रहे हैं और चुनाव जीतने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, जूली ने दावा किया कि जनता ने चुनाव में बीजेपी को जवाब दे दिया है और कांग्रेस अच्छे तरीके से जीत रही है चुनाव
Tikaram Jully I Rajasthan I Congress I Ashok Gehlot I Rajasthan News I Govind singh dotasara










