PoliTalks News
बायोग्राफी

मन्ना लाल रावत की जीवनी | Manna Lal Rawat Biography in Hindi

02 अक्टूबर 2026
साझा करें:
मन्ना लाल रावत की जीवनी | Manna Lal Rawat Biography in Hindi

Manna Lal Rawat Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको मन्ना लाल रावत जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


मन्ना लाल रावत की जीवनी (Manna Lal Rawat Biography in Hindi)

Manna Lal Rawat Latest News  - मन्ना लाल रावत राजस्थान की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के ऐसे नेता हैं, जिन्होंने प्रशासनिक सेवा से निकलकर संसद तक का सफर तय किया है. राजस्थान के परिवहन विभाग में अतिरिक्त परिवहन आयुक्त के पद पर कार्य कर चुके रावत ने वर्ष 2024 में राजनीति में प्रवेश करते हुए उदयपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कर पहली बार संसद पहुंचे. जनजातीय समाज और उससे जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे रावत को भाजपा ने उदयपुर की अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था. लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के ताराचंद मीणा को 2,61,608 मतों के अंतर से हराया. इस लेख में हम आपको मन्ना लाल रावत के जीवन परिचय (Manna Lal Rawat Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

मन्ना लाल रावत जन्म और परिवार (Manna Lal Rawat Birth & Family)

मन्ना लाल रावत (Manna Lal Rawat) का जन्म 7 जनवरी 1972 को राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के चिकलार में हुआ था. उनके पिता का नाम गौतम लाल (Gautam Lal) और माता का नाम जुमाली बाई (Smt. Jumali Bai) हैं.

उनका विवाह 29 फरवरी 2000 को रजनी पी रावत (Smt. Rajni P Rawat) से हुआ था. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी कृषि कार्यो से जुड़ी हैं. उनके दो बच्चे हैं. एक बेटा, सुयश कटारा और एक बेटी, वेदवती कटारा.

मन्ना लाल रावत धर्म से हिन्दू है जबकि जाति से रावत (अनुसूचित जनजाति) हैं.

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता : 52, एच ब्लॉक, हिरण मगरी, सेक्टर 14 उदयपुर राजस्थान 313002

मोबाइल:  9414266671

वर्तमान पता : 2002, कृष्णा एमएस फ्लैट्स, बाबा खड़क सिंह मार्ग, नई दिल्ली 110001

फोन : 011-23310320,

मोबाइल: 9414266671

मन्ना लाल रावत की शिक्षा (Manna Lal Rawat Education)

मन्ना लाल रावत ने उदयपुर से बीएससी, एमए किया और फिर वर्ष 2014 में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर से डॉक्टरेट पीएचडी भी किया.

मन्ना लाल रावत राजनीतिक करियर (Manna Lal Rawat Political Career)

राजनीति में आने से पहले मन्ना लाल रावत सरकारी अधिकारी होने के साथ ही सामाजिक और जनजातीय गतिविधियों से जुड़े रहे है. वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े जनजातीय संगठनों में भी सक्रिय रहे और जनजातीय समाज की पहचान, संस्कृति तथा विकास से जुड़े विषयों पर काम करते रहे हैं. प्रशासनिक सेवा में रहते हुए उदयपुर क्षेत्र में मन्ना लाल की पहचान बनी. राजस्थान सरकार के परिवहन विभाग में अतिरिक्त परिवहन आयुक्त (कमिश्नर) के पद पर कार्य करने के बाद उन्होंने वर्ष 2024 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले लिया और फिर इसी के बाद वे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए.

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें राजस्थान की अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित उदयपुर लोकसभा निर्वाचन सीट (Udaipur Lok Sabha constituency) से उम्मीदवार बनाया. यह उनका पहला लोकसभा चुनाव था. इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के ताराचंद मीना को 2,61,608 मतों के बड़े अंतर से हराया. मन्ना लाल को 7,38,286 वोट मिले, जबकि ताराचंद मीना को 4,76,678 मत प्राप्त हुए. वही 2,17,138 मतों के साथ बाप (भारत आदिवासी पार्टी) के प्रकाश चंद तीसरे स्थान पर रहे. इस तरह मन्ना लाल रावत पहली बार 18वीं लोकसभा में जीतकर लोकसभा सांसद बने.

संसद में प्रवेश के बाद रावत को कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय समिति के सदस्य रहे. वे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की सलाहकार समिति तथा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे हैं. वर्तमान में, डॉ. मन्ना लाल रावत उदयपुर लोकसभा निर्वाचन सीट (एसटी) से सांसद होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा (एसटी मोर्चा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं. इसके अलावा वे नई दिल्ली स्थित जनजातीय अनुसंधान एवं ज्ञान केंद्र के संस्थापक सदस्य भी है.

मन्ना लाल रावत की संपत्ति (Manna Lal Rawat Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार मन्ना लाल रावत की कुल संपत्ति 2.71 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 2.42 लाख रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको मन्ना लाल रावत जीवनी (Manna Lal Rawat Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal