प्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने गर्भवती महिलाओं की मौत पर दिया शर्मनाक और बेहूदा बयान, राजस्थान के PBM अस्पताल में प्रसुताओं की किडनी फेल होने के मामले में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया बयान, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से बोलते हुए मंत्री ने कहा- आप पत्रकारों को बताओ कि गर्भवती महिलाएं PBM में सीरियस आई थी या फिर नाचते हुए आई थी, वही मंत्री के इस बयान पर नागौर सांसद और RLP पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, मंत्री खींवसर के बयान पर जमकर भड़के सांसद हनुमान बेनीवाल, सांसद बेनीवाल ने कहा- राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर द्वारा गर्भवती महिलाओं के संदर्भ में दिया गया बयान बेहद निंदनीय, असंवेदनशील और उनके पद की गरिमा के विपरीत है, जिस व्यक्ति के कंधों पर प्रदेश की माताओं, बहनों और मरीजों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी हो, उससे ऐसी टिप्पणी की अपेक्षा नहीं की जा सकती, यह बयान केवल एक महिला का अपमान नहीं है, बल्कि मातृत्व और नारी सम्मान के प्रति भाजपा सरकार की सोच को भी उजागर करता है, सत्ता के मद में चूर मंत्री यदि जनता की पीड़ा को समझने के बजाय उसका उपहास उड़ाने लगें, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है,मुख्यमंत्री को इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए स्वास्थ्य मंत्री को सार्वजनिक रूप से जनता से माफी मांगने हेतु निर्देशित करना चाहिए
'सीरियस आई थीं या नाचते हुए...'-गर्भवती महिलाओं पर मंत्री खींवसर के बयान पर भड़के बेनीवाल, देखे क्या कहा?

Hanuman Beniwal I Rajasthan I Breaking News









