PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'INDIA ब्लॉक के साथियों का भी फोन आया कि...'- UP में CM पद के उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान

13 नवंबर 2026
साझा करें:
'INDIA ब्लॉक के साथियों का भी फोन आया कि...'- UP में CM पद के उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान

Chandrashekhar Azad, Azad Samaj Party, BJP, Uttar Pradesh Politics, Social Parivartan Morcha, UP News, NDA, INDIA Alliance, Political News

उत्तरप्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, सीएम पद के उम्मीदवार, आज़ाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद का बड़ा बयान, चंद्रशेखर आज़ाद ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर साधा निशाना, कहा-  9.5 साल में भाजपा ने जो वादे किए उनमें से 70% वादे पूरे नहीं किए, कहां है स्मार्ट सिटी? कहां है औद्योगिक क्षेत्र लगाकर रोजगार? कोई निवेश आया? सरकारी पैसा तो खर्च हुआ है, लेकिन कितना निवेश आया, कितने औद्योगिक क्षेत्र लगे, इसका जवाब मुख्यमंत्री को देना चाहिए,  कितना बैकलॉग है, वो अब तक क्यों नहीं भरा गया?सामाजिक परिवर्तन मोर्चा एक नया विकल्प है, जो उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करेगा, भाजपा-NDA की सत्ता को उखाड़ फेंकेगा उसकी शुरुआत कल हो गई,  कल से ही NDA घटक दलों के साथियों के फोन आ रहे हैं कि अगर आप हमें पर्याप्त हिस्सेदारी दोगे, हमारे मुद्दों पर सहमति दोगे, तो हम आपके साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहेंगे, सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने आगे कहा- INDIA ब्लॉक के साथियों का भी फोन आया कि हम विचार कर रहे हैं कि अगर इस सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के साथ मिलकर लड़ा जाए तो ये उत्तर प्रदेश में एक अच्छा विकल्प बन सकता है 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal