राजस्थान में पंचायती राज चुनावों की हुई घोषणा, राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनावों की तारीखों का किया ऐलान, वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत प्रदेश की सभी पंचायती राज संस्थाओं में एक साथ होगा चुनाव, प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा- संतान, शिक्षा संबंधी प्रावधान हटे, जिला परिषद सदस्य चुनाव के लिए होगी लोकसूचना जारी, 8 अक्टूबर को होगी लोकसूचना जारी, 13 अक्टूबर तक होंगे नामांकन, पंचायत समिति के लिए 8,13,19,21 अक्टूबर को लोकसूचना होगी जारी, नाम वापसी 15,19,26 अक्टूबर, 6 नवंबर को चार चरणों में लोकसूचना, पंच-सरपंच चुनाव लोकसूचना 8,13,19,21 अक्टूबर, जिला परिषद पंचायत समिति मतदान होगा, 23 अक्टूबर, 29 अक्टूबर, 4 नवंबर, 14 नवंबर को होगा, मतगणना 25, 31-10 को होगी, 20 नवंबर को जिला परिषद में मतदान, 28 नवंबर को सारी प्रक्रिया होगी समाप्त, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान, प्रदेश में चार चरणों में होंगे चुनाव, पंचायत समिति के लिए 8,13,19,21 अक्टूबर को लोकसूचना, पहले चरण का नामांकन 8 अक्टूबर से, पंचायतीराज चुनावों में महिलाओं को है 50 फीसदी आरक्षण, आयोग के चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के साथ ही ग्रामीण इलाकों में लगी आचार संहिता, अब चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक तबादलों पर रहेगी रोक, इन चुनावों में 1.69 लाख नए पंचायतीराज जनप्रतिनधि चुनेगी ग्रामीण जनता, 1403 जिला परिषद और 8245 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे, ये मिलकर कुल 41 जिला प्रमुख और 457 पंचायत समितियों में प्रधान चुनेंगे, 14403 ग्राम पंचायतों में सरपंच, उपसरपंच और 1,30,589 लाख वार्ड पंचों के लिए होगा चुनाव, 41 जिला प्रमुखों में से 20 जिलों में होंगी महिला जिला प्रमुख, बीकानेर संभाग के सभी जिलों में होंगी महिला जिला प्रमुख, प्रदेश में 457 में से 221 महिलाएं बनेंगी प्रधान, जयपुर-जोधपुर में 11-11 महिलाएं प्रधान होंगी वहीं डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सलूंबर और प्रतापगढ़ हैं ऐसे जिले जहां सिर्फ एसटी वर्ग से ही बनेगा प्रधान, इसके साथ ही प्रदेश में 7200 महिला बनेंगी सरपंच, 14403 ग्राम पंचायतों में 7200 महिला सरपंच और वार्ड पंचों के 1,30,584 पदों में से 65 हजार महिला बनेंगी वार्ड पंच, सरपंचों में एसटी के 3058, एससी के 2493 और ओबीसी के लिए 1961 पद है आरक्षित, वार्ड पंचों के 1.30 लाख पदों में से 21,962 वार्ड एससी, 19117 एसटी और 15 हजार वार्ड ओबीसी के लिए हैं आरक्षित, चार जिलों बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर में सरपंच के सभी 1253 पद हैं एसटी के लिए रिजर्व
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, देखें पूरा चुनावी कार्यक्रम

Rajasthan Panchayat Chunav I Panchayat Chunav I Panchayat Election I Rajasthan Politics I Political News I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I










