कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बयान, अशोक गहलोत और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, दिल्ली में सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव’ के विमोचन कार्यक्रम की है यह फोटो, वही इस वायरल फोटो पर अशोक गहलोत ने इसे बताया फर्जी, अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सोशल मीडिया पर सोनिया गांधी के साथ उनकी तस्वीर वायरल की जा रही है, जबकि यह तस्वीर पूरी तरह है फेक, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा- इस तरह की झूठी तस्वीरें बनाना और उन्हें सोशल मीडिया पर फैलाना दंडनीय अपराध है तथा ऐसा करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी, साथ ही गहलोत ने लोगों से अपील की कि वे इस फर्जी तस्वीर को साझा न करें और सोशल मीडिया पर किसी भी तस्वीर को आगे बढ़ाने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच लें
Ashok Gehlot, Sonia Gandhi, Rajasthan News, Congress News, Viral Photo, Rajasthan Politics










