PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान छोड़ दिल्ली की राजनीति में जाएंगे अशोक गहलोत? कार्यकारी अध्यक्ष बनने के सवाल पर ये बोले

17 नवंबर 2026
साझा करें:
राजस्थान छोड़ दिल्ली की राजनीति में जाएंगे अशोक गहलोत? कार्यकारी अध्यक्ष बनने के सवाल पर ये बोले

Ashok Gehlot I Rajasthan I Congress I Delhi I Sonia Gandhi I Rajasthan congress I 

Ashok Gehlot Big Statement: पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान, दिल्ली से जयपुर लौटे अशोक गहलोत ने मीडिया से की बात, अशोक गहलोत से जब सवाल पूछा कि सियासी हलकों में इस तरीके की चर्चा है कि आप कार्यकारी अध्यक्ष की दौड़ के अंदर शामिल हैं, इस पर अशोक गहलोत ने कहा- भैया, ये बातें मैं तीन साल से सुन रहा हूं,,ना मैं अभी राजस्थान में जयपुर में इन्वॉल्व हूं, ना दिल्ली में इन्वॉल्व हूं, ना मुझे कभी चर्चा करी किसी ने इसके बारे में, हिंट भी नहीं दिया, पर मीडिया का बड़ा प्रेम है मेरे प्रति, तीन साल से लगातार सुन रहा हूं, मैं क्या-क्या बन रहा हूं, तो कोई ऐसी बात नहीं है,  मैं जो काम कर रहा हूं, राजस्थान के अंदर, मैं थासूं दूर नहीं, थासूं दूर नहीं हूं मैं राजस्थान में और मैं दिल से चाहता हूं मैं राजस्थान वालों की सेवा करूं, किसी भी पद पर रहूं या नहीं रहूं, पर सेवा मैं राजस्थान वालों की करूं, ये मेरे दिल के अंदर है, और यही मेरी भावना है और आगे भी यही मेरी भावना रहेगी, वही जब अशोक गहलोत से सवाल पूछा कि पार्टी को मजबूत करने की बात आती है, तो क्या ये जिम्मेदारी संभालेंगे आप? इस पर अशोक गहलोत ने कहा- वैसे तो अल्टीमेटली हाईकमान का फैसला सर्वोपरि रहा है आज तक पूरी जिंदगी के अंदर, आगे भी रहेगा,  जहां मुझे कहा जाएगा, जिम्मेदारी कोई हो  वो मैं लेने से मना नहीं कर सकता, वो अलग बात है, मैंने मेरे दिल की बात कह दी आपको, फैसला क्योंकि मुझे पार्टी ने विश्वास किया 55 साल तक और विभिन्न पदों पर मुझे जिम्मेदारी दी गई, मैंने निभाई, इसलिए मेरा कर्तव्य बनता है, मेरा धर्म बनता है कि पार्टी के लिए मैं क्या कर सकता हूं, क्या काम आ सकता हूं, पार्टी का इंटरेस्ट मेरे लिए सर्वोपरि रहेगा, अभी मेरी दृष्टि के अंदर, पार्टी की सेवा करने का मतलब है देश की सेवा करना,  देश से लोकतंत्र को बचाना जो खतरे में है और ये जो ताकतें बैठी हुई हैं सत्ता में, ये फासिस्ट लोग हैं,  बीजेपी  और आरएसएस का लोकतंत्र में यकीन नहीं है,  अगर यहां पर वोटों का राज चाहते हैं तो इनका मुकाबला पूरे मुल्क को करना पड़ेगा, अगर हम चाहते हैं कि यहां पर जम्हूरियत रहे, यहां पर लोकतंत्र मजबूत रहे, डेमोक्रेसी कायम रहे, तो जरूरी है कि हम सब चिंता करें इस बात की, ये मेरी सोच है 

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal