देश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी को लेकर अटकलें हुई तेज, दिल्ली में सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव' की दिल्ली में हुई ऑफिशियल लॉन्चिंग, किताब बिलॉन्गिंग के कार्यक्रम से निकले कई सियासी संदेश, कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह भी रहे मौजूद, कार्यक्रम के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह दिखाई दिए गांधी परिवार के अग्रिम पंक्ति में बैठे हुए, कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस समारोह में शामिल होने के बाद उनके कांग्रेस पार्टी में वापसी की अटकलें हुई तेज, सूत्रों के अनुसार पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की हो सकती है कांग्रेस में वापसी, कैप्टन अमरिंदर सिंह माने जाते है गांधी परिवार के करीबी, कुछ महीनों पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी में पूर्व कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को बताया था अपना पसंदीदा और 'कूल' नेता, इस पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि राहुल और उनकी मां सोनिया गांधी के साथ उनके निजी और पारिवारिक रिश्ते हमेशा बने रहेंगे











