प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखा पत्र, कांग्रेस विधायक विकास चौधरी ने अजमेर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर, अजमेर को भेजा पत्र, विकास चौधरी ने कहा- वर्ष 2026 के खरीफ सीजन में सूखे और अल्पवृष्टि के चलते किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई, जिससे पूरे जिले के अन्नदाता जूझ रहे हैं गंभीर आर्थिक संकट से, इसके बावजूद सरकार की ओर से जारी सूखाग्रस्त जिलों की सूची में अजमेर का नाम शामिल नहीं होना किसानों के साथ है अन्याय, उन्होंने राज्य सरकार से दोबारा सर्वे करवाकर रिपोर्ट तैयार करने, अजमेर को सूखाग्रस्त जिलों की सूची में शामिल करने, प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने और विशेष आर्थिक राहत पैकेज जारी करने की मांग की, विधायक विकास चौधरी ने कहा- किसानों का हित सर्वोपरि है और संकट की इस घड़ी में अन्नदाताओं को राहत दिलाना उनकी है प्राथमिकता
Ajmer News, Vikas Chaudhary, Kishangarh MLA, Rajasthan Politics, Farmer News, Rajasthan Drought, Bhajanlal Sharma, Politalks News










