PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'गहलोत को अब कांग्रेस पार्टी ने भी पूरी तरह नकार दिया, कांग्रेस में उनकी...'- अरुण चतुर्वेदी का बड़ा हमला

16 नवंबर 2026
साझा करें:
'गहलोत को अब कांग्रेस पार्टी ने भी पूरी तरह नकार दिया, कांग्रेस में उनकी...'- अरुण चतुर्वेदी का बड़ा हमला

Arun Chaturvedi I Rajasthan I Ashok Gehlot I Rajasthan politics I

Arun Chaturvedi on Ashok Gehlot: प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत पर बोला तीखा हमला, अरुण चतुर्वेदी ने कहा-  उन्हें एकांतवास में जाकर अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों और लिए गए निर्णयों का आकलन करना चाहिए, उन्हें अपने कर्मों पर पछतावा होना चहिए, क्योंकि उन्होंने प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा किया,  अशोक गहलोत को अब कांग्रेस पार्टी ने भी पूरी तरह नकार दिया, कांग्रेस में गहलोत की बातचीत समाप्त हो चुकी है और पार्टी में उनका सम्मान भी पहले जैसा नहीं रहा,  यही कारण है कि गहलोत मीडिया में बयानबाजी कर स्वयं को राजनीति में प्रासंगिक बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं, बीजेपी नेता ने आगे कहा- जिस तरह शहरी क्षेत्रों में जनता ने भाजपा को समर्थन दिया, उसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी पंचायत चुनाव परिणामों में पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा, वही उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के अधिकांश जिला परिषद एवं पंचायत समितियों में भाजपा की जीत होगी 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal