PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

AAP छोड़ BJP में आए राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को पंजाब चुनाव में मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

16 नवंबर 2026
साझा करें:
AAP छोड़ BJP में आए राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को पंजाब चुनाव में मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, राघव चड्ढा-हरभजन सिंह समेत AAP छोड़कर आए सांसदों को मिली अहम जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में आए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ने उन्हें पंजाब की चुनावी घोषणापत्र कमेटी में दी जगह, इनके साथ-साथ आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले अन्य राज्यसभा सांसदों को भी भाजपा की घोषणापत्र और चार्जशीट कमेटी में मिली जगह, पंजाब BJP अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने इन दो राज्य-स्तरीय समितियों का किया है गठन, प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व सांसद अविनाश राय घोषणापत्र समिति के होगे अध्यक्ष, इसके साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद सुनील जाखड़ को चार्जशीट कमेटी का बनाया गया है अध्यक्ष, AAP पंजाब के पूर्व रणनीतिकार संदीप पाठक, अशोक मित्तल और विक्रमजीत सिंह साहनी हैं चार्जशीट कमेटी में, यह समिति बनाई गई है पंजाब में AAP सरकार के खिलाफ भाजपा का पक्ष तैयार करने के लिए, इस समिति में दिल्ली से राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल भी हैं शामिल, स्वाति मालीवाल भी पहले थीं आम आदमी पार्टी में ही, इस साल अप्रैल में आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसद आ गए थे भाजपा में, राघव चड्ढा ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में थामा था भाजपा का दामन, उसी दिन संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी भाजपा में हो गए थे शामिल, पाला बदलने वाले सांसदों की संख्या थी दो-तिहाई से ज्यादा, इसलिए उन पर दलबदल कानून नहीं हुआ था लागू 

Panjab Election I Panjab Vidhan Sabha Chunav I Raghav Chadda I Harbhajan Singh I Kewal Singh Dhillo I Panjab Bjp I Aap Panjab I Panjab Politics I Panjab News I Breaking News I Big Breaking I

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal