आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा- किसी भी बात के लिए जिम्मेदारी तो तय होनी ही चाहिए, इसमें कोई दो राय नहीं है कि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है, कई बार आप कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में जो कारसेवकों पर गोली चली थी वो तत्काल मंत्री ने चलवाई थी, अगर ये बात गलत है कि मौजूदा (केंद्रीय गृह मंत्री) मंत्री ने ये आदेश नहीं दिया तो वहां प्रचार करना भी गलत है कि तत्कालीन मंत्री ने कारसेवकों पर गोली चलवाई थी, जवाबदेही आपकी भी बनती है कि ये गोलियां, आंसू गैस के गोले आदि किसके आदेश पर चले? बहुत बड़ी घटना हो सकती थी, क्या इन सब बातों को भुला दिया जाए? ये बात सही है कि जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए, राहुल गांधी ने दिल्ली के जंतर मंतर पर स्टूडेंट्स प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कठोर कार्रवाई के लिए गृह मंत्री अमित शाह को ठहराया ज़िम्मेदार, राहुल गांधी ने सरकार से मांग कि है कि अमित शाह को पद से हटाया जाए
अमित शाह पर राहुल गांधी के आरोपों के बीच चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान, देखें क्या कहा?










