PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI के तीन छात्र, सरकार को दी चेतावनी

30 जुलाई 2026
साझा करें:
छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI के तीन छात्र, सरकार को दी चेतावनी
  • जयपुर में NSUI का हाईवोल्टेज प्रदर्शन, छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर टंकी पर चढ़े नेता
  • राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग हुई तेज, इस मामले को लेकर जयपुर में NSUI का  देखने को मिला बड़ा प्रदर्शन, गुरुवार को राजस्थान विश्वविद्यालय से जुड़े NSUI के तीन छात्र नेता टोंक फाटक स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए और पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, छात्रों ने राजस्थान में पिछले चार साल से बंद छात्रसंघ चुनाव जल्द बहाल करने की उठाई मांग, 2022 में हुए थे चुनाव, इसके बाद कांग्रेस सरकार ने लगा दी थी चुनावों परलगा दी थी रोक, NSUI प्रभारी विजयपाल कुड़ी के नेतृत्व में तीन छात्र नेता चढ़े टंकी पर,  NSUI प्रभारी विजयपाल कुड़ी, छात्र नेत्री वियोना जाट और छात्र नेता कोशेन खान चढ़े है टंकी पर, इसके साथ ही छात्रों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित लाठीचार्ज का भी विरोध किया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे व छात्रों से माफी की मांग की, छात्रों ने कहा- दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र और छात्र अधिकारों पर हमला है,  छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा, छात्र नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए गए तो वे टंकी से नहीं उतरेंगे नीचे, मांगों की अनदेखी होने पर वे आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी, वही सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और छात्रों को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की  

    संबंधित समाचार

    महत्वपूर्ण खबरें

    PoliTalks News - Authoritative News Portal