राजस्थान के बारां कलेक्ट्रेट परिसर में किसान नेता नरेश मीणा का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी, यूरिया और डीएपी खाद के गंभीर संकट और उसकी कथित कालाबाजारी के खिलाफ आमरण अनशन पर हैं नरेश मीणा, बीते दिन अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव कर धरने पर बैठे थे नरेश मीणा, पत्रकारों से बातचीत में आज नरेण मीणा ने धरना स्थल से कहा- किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार 1,350 रूपये की तय कीमत पर बिना किसी परेशानी के पर्याप्त खाद कराई जाए उपलब्ध, खुले बाजार में हो रही ब्लैक मार्केटिंग पर लगाई जाए सख्त प्रशासनिक रोक, यदि सरकार व प्रशासन ने किसानों की समस्याओं का ठोस समाधान नहीं निकाला तो 4 अक्टूबर को समर्थकों के साथ करेंगे जयपुर कूच, नरेश मीणा ने आगामी पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर एक बड़े राजनीतिक दांव का भी किया ऐलान, जिसके तहत वो बांरा जिले में युवाओं और शिक्षित उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर तीसरे मोर्चे के रूप में लडेंगे चुनाव
आमरण अनशन के बीच नरेश मीणा का बड़ा सियासी ऐलान, पंचायत चुनाव में उतरेगा तीसरा मोर्चा

Naresh Meena I Panchayat Chunav I Political News I Rajasthan Politics I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I










