पंजाब कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब में नियुक्त किया नया अध्यक्ष, कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) का नया अध्यक्ष किया नियुक्त, परगट सिंह अब अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालेंगे, राजा वड़िंग ने शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा, इसके बाद पार्टी ने तत्काल प्रभाव से परगट सिंह की नियुक्ति का ऐलान किया, यह बदलाव 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले हुआ और ऐसे समय में हुआ है जब पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से संगठन और नेतृत्व को लेकर खींचतान की खबरें सामने आती रही हैं, परगट सिंह जालंधर कैंट से तीन बार विधायक रह चुके हैं और राजनीति में आने से पहले भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे हैं, उन्होंने 1992 बार्सिलोना और 1996 अटलांटा ओलंपिक में भारतीय टीम की कप्तानी की थी, उन्हें अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है, राजनीति में उन्होंने शिरोमणि अकाली दल से शुरुआत की और 2012 में जालंधर कैंट से चुनाव जीता, इसके बाद कांग्रेस में शामिल होकर 2017 और 2022 में भी इसी सीट से जीत दर्ज की, वह चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं, अब नई जिम्मेदारी के साथ परगट सिंह के सामने पंजाब कांग्रेस संगठन को संभालने, अलग-अलग गुटों के बीच समन्वय बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने की चुनौती होगी
पंजाब कांग्रेस को मिला नया ‘कमांडर’, पूर्व हॉकी कप्तान परगट सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष, राजा वड़िंग का इस्तीफा मंजूर

Punjab I Punjab Congress I










