PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

गहलोत बोले जोधपुर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही सरकार, गज्जू बना पर भी साधा निशाना

13 जून 2026
साझा करें:
गहलोत बोले जोधपुर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही सरकार, गज्जू बना पर भी साधा निशाना

Ashok Gehlot I Bhajan Lal Sharma I Gajendra Singh Shekhawat I Rajasthan Politics I Rajasthan Congress I Rajasthan Bjp I Breaking News I

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर साधा निशाना, जोधपुर में कानून व्यवस्था और जन सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्तालय ने शहर में बिना अनुमति रैली, जुलूस, धरना प्रदर्शन और सार्वजनिक सभाओं के आयोजन पर लगाया है प्रतिबंध, इस मामले को लेकर गहलोत ने साधा निशाना, एक्स पर पोस्ट कर कहा- जोधपुर में सांसद के केंद्रीय मंत्री होने तथा जिले से ही राज्य के कानून मंत्री होने के बावजूद भाजपा सरकार जनता के साथ कर रही है सौतेला व्यवहार, चरमराई बिजली-पानी व्यवस्था से आमजन है त्रस्त और विकट विपदा में, लेकिन सरकार उनकी आवाज दबाने के लिए शहर में धारा 163 (पुरानी 144) लगाकर छीन रही है अभिव्यक्ति की आजादी, अखबारों में सुचारू पेयजल के दावे हो रहे हैं झूठे, जिससे जनता में है भारी आक्रोश, इस आक्रोश को दबाने के लिए अंदरखाने पुलिस का लगाया जा रहा है पहरा, राजीव गांधी लिफ्ट परियोजना फेज-3 में ₹1400 करोड़ में से ₹1200 करोड़ के भुगतान के बाद भी काम पड़ा है ठप, मार्च 2025 में पूरा होने वाला यह प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार, रूट बदलने और फॉरेस्ट क्लीयरेंस के नाम पर उलझाकर मार्च 2027 तक के लिए डाल दिया गया है संशय में, सरकार नहीं दे पा रही है बिजली और पानी तक, जनता पूछ रही है कि सरकारी खजाना खाली है या भ्रष्टाचार में लिप्त भाजपा के लोग अपने घर भरने में हैं व्यस्त? भाजपा सरकार यह दमनकारी नीतियां तुरंत बंद करे और जनता को दे राहत 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal