PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

अभिषेक बनर्जी को 'घमंडी' बताने वाले कल्याण बनर्जी के सुर बदले, कहा- वो मेरे बेटे जैसा

13 जून 2026
साझा करें:
अभिषेक बनर्जी को 'घमंडी' बताने वाले कल्याण बनर्जी के सुर बदले, कहा- वो मेरे बेटे जैसा

Kalyan Banerjee I Abhishek Banerjee I Mamata Banerjee I Tmc I Bengal Politics I Breaking News I 

​पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुडी खबर, तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ममता बनर्जी के करीबी सांसद कल्याण बनर्जी के बदले सुर,  पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी को घमंडी कहने वाले बनर्जी ने अब उन्हें बताया अपने बेटे जैसा, आज पत्रकारों से बात करते हुए कल्याण बनर्जी ने कहा- हालिया मतभेदों के बावजूद अभिषेक बनर्जी के प्रति उनके मन में नहीं है कोई निजी नाराजगी, वो हैं मेरे बेटे जैसे, बेटे की गलतियों को माफ करना हैं पिता का काम, देश में लोकतंत्र है खतरे में, पश्चिम बंगाल में कभी ऐसी स्थिति नहीं आई कि विपक्ष हो जाए पूरी तरह खत्म, बता दें गत गुरुवार लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी को बताया था घमंडी, अभिषेक पर सीनियर नेताओं का बार-बार अनादर करने और लगातार अहंकार दिखाने का लगाया था आरोप, इसके साथ ही टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को अपने भतीजे और उनमें से किसी एक को चुनने की कही थी बात


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal