PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'अपने चेले-चपाटों को भी समझाइए...'-अखिलेश यादव की बेटी वाले मामले पर CM योगी का बड़ा बयान

13 जून 2026
साझा करें:
'अपने चेले-चपाटों को भी समझाइए...'-अखिलेश यादव की बेटी वाले मामले पर CM योगी का बड़ा बयान

अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी करने वालों को योगी की चेतावनी, कहा- ऐसी भाषा बर्दाश्त नहीं होगी

Uttarpradesh Politics: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बड़ी बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा बयान, पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बड़ी बेटी को लेकर अभद्र टिप्पणी के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्काल एफआईआर कराने का दिया निर्देश, सीएम योगी ने अपने बयान में कहा- .मैं पिछले दिनों देख रहा था, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने की थी गलत टिप्पणियां, जैसे मेरे संज्ञान में आया तो मैंने तत्काल पुलिस से कहा कि इसमें FIR दर्ज करवाओ, बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए, बेटी-बेटी होती है और हम तो उस संस्कार में पले हैं, जहाँ कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया लेकिन अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश देते हैं, अपने चेले चपाटों को कह दीजिए कि अपनी भाषा का संयम करें 

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal