PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

पवन खेड़ा की बढ़ेगी मुश्किलें! क्राइम ब्रांच से निकलकर मीडिया में दिया बड़ा बयान

14 मई 2026
साझा करें:
पवन खेड़ा की बढ़ेगी मुश्किलें! क्राइम ब्रांच से निकलकर मीडिया में दिया बड़ा बयान

Himanta Biswa Sarma I Pawan khera I Bjp I Congress I Assam Latest News I

कांग्रेस नेता पवन खेडा से आज असम क्राइम ब्रांच ने गुवाहाटी में की पूछताछ, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के पास फर्जी पासपोर्ट होने को लेकर ​पवन खेडा द्वारा दिए गये बयान को लेकर की गई पूछताछ, क्राइम ब्रांच द्वारा की गई पूछताछ को लेकर पवन खेडा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा— जांच में पूछे जाते हैं जो भी सवाल, वो मुझसे पूछे गए और मुझे जो जवाब देने थे वो मैंने दिए, आगे भी मुझे बुलाया गया है 25 तारीख को, मैं फिर आऊंगा क्योंकि हर जिम्मेदार नागरिक को जांच में देना चाहिए सहयोग और उसी सहयोग के चलते मुझे फिर से बुलाया गया है 25 तारीख को, मैं फिर आऊंगा, बता दें बीते दिनों असम विधानसभा चुनाव के दौरान पवन खेडा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के पास तीन फर्जी पासपोर्ट होने का दिया था बयान, इसके बाद सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा ने पवन खेडा के खिलाफ जालसाजी और मानहानी की दर्ज करवाई थी एफआइआर, उस दौरान असम पुलिस ने खेडा के दिल्ली स्थित आवास पर भी दी थी दबिश, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दी थी अग्रिम जमानत और जांच में क्रांइम ब्रांच को सहयोग करने का दिया था आदेश, इसी मामले को लेकर आज क्रांइम ब्रांच में पेश हुए पवन खेडा 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal