PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'टोल सुरक्षा के लिए या मौत के लिए?'- हनुमान बेनीवाल ने मानासर ROB को लेकर खोली सरकार की पोल!

14 मई 2026
साझा करें:
'टोल सुरक्षा के लिए या मौत के लिए?'- हनुमान बेनीवाल ने मानासर ROB को लेकर खोली सरकार की पोल!

Hanuman Beniwal I Nagaur I Rajasthan I Nitin Gadkari 

Hanuman Beniwal Big statement: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर शहर के मानासर रेलवे फाटक पर बने ROB को 'मौत का जाल' बताते हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, इस मामले को लेकर सांसद बेनीवाल ने सीधे तौर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को आड़े हाथों लेते हुए कहा- ढाई साल से इस पुल पर निर्दोषों का खून बह रहा है, लेकिन सरकार और विभाग की आँखें अभी तक नहीं खुली, सोशल मीडिया पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- मैं केंद्रीय सड़क,परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व राजस्थान की उप - मुख्यमंत्री तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग का जिम्मा संभाल रही दीया कुमारी से यह पूछना चाहता हूं कि नागौर शहर में मानासर रेलवे फाटक पर बने ROB पर हो रहे हादसों के कारण ढाई साल में कई परिवार उजड़ चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और सरकार की आंख अभी तक क्यों नहीं खुली?  जब एक ही स्थान पर बार-बार दुर्घटनाएं हों और निर्दोष लोगों की जान जाए, तो यह केवल हादसा नहीं बल्कि इस ROB के निर्माण करने से लेकर वर्तमान में रखरखाव का जिम्मा जिन अभियंताओ के पास है,उन सभी की लापरवाही का गंभीर उदाहरण है, हनुमान बेनीवाल ने आगे कहा- मेरा सरकार से प्रश्न है कि आप जनता से टोल टैक्स लेते हो और जनता टोल टैक्स देती है सुरक्षित सड़क और पुल के लिए, न कि मौत के ऐसे जाल के लिए ऐसे में जब इस ROB पर दुर्घटना के कारण समाचार पत्रों प्रकाशित हो गए व विभाग की जांच टीमों ने भी इस ब्रिज की डिजाइन को त्रुटिपूर्ण माना और इस ब्रिज को तोड़कर ,इसके स्थान पर फॉर लेन ROB बनाने की बात सक्षम स्तर पर तय हो गई तो फिर इंतजार किस बात का है ?  इस ब्रिज के निर्माण के समय कुछ भूमाफियाओं ने अपने स्वार्थ के लिए इसकी मूल डिजाइन को परिवर्तित करवा लिया, इसके निर्माण में कई गंभीर खामियां रख दी गई ऐसे में सरकार को अब जल्द से जल्द DPR बनाने वाले कंसल्टेंट से लेकर निर्माण के समय जिम्मेदार रहे अभियंताओं और वर्तमान में इसका जिम्मा संभाल रहे अभियंताओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए उनके खिलाफ विभाग की तरफ से आपराधिक मुकदमा दर्ज करवाना चाहिए  

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal