PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'मुझे लगता है कि...'- VD सतीशन के CM बनने पर केसी वेणुगोपाल का बड़ा बयान, देखें क्या कहा?

14 मई 2026
साझा करें:
'मुझे लगता है कि...'- VD सतीशन के CM बनने पर केसी वेणुगोपाल का बड़ा बयान, देखें क्या कहा?

KC Venugopal I Congress I Kerala I V. D. Satheesan

KC Venugopal big statement: केरलम के नए मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दिया बड़ा बयान, कांग्रेस आलाकमान ने वीडी सतीशन को बनाया है केरल का नया मुख्यमंत्री, वही वीडी सतीशन के नाम का ऐलान होने के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी प्रतिक्रिया, मीडिया से बात करते हुए वेणुगोपाल ने कहा- अंतिम फैसला आ गया है, और कांग्रेस आलाकमान ने केरल सरकार के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर वीडी सतीशन को चुना है, मैं इस फैसले का पूरे दिल से स्वागत करता हूं, मैं वीडी सतीशन को इस पद के लिए बधाई देता हूं, मुझे लगता है कि केरल की जनता ने UDF के पक्ष में एक बड़ा जनादेश दिया है, वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली सरकार, केरल की जनता की आकांक्षाओं और वादों को पूरा कर सकती है, निश्चित रूप से, हम केरल सरकार के साथ पूरी तरह से खड़े हैं, वेणुगोपाल ने आगे कहा- राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने स्थिति और निर्णय प्रक्रिया पर चर्चा की, उन्होंने मुझे फोन किया और मेरी राय पूछी, जिस पर हम सभी ने विचार-विमर्श किया, मैं विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं, अंततः, पार्टी ने एक निर्णय लिया और एक सच्चे कांग्रेसी के रूप में हम सभी पार्टी के इस निर्णय के साथ हैं,  उनके मन में किसी तरह की कोई दुविधा नहीं है, पार्टी का फैसला ही मेरा फैसला है, मेरा स्टैंड वही है, जो हाईकमान का है, मैं कांग्रेस पार्टी का एक वफादार सिपाही हूं और जमीन पर हाईकमान के आदेश का पालन किया जाएगा

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal