इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, वही अब लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण संशोधन) बिल, 2026 विधेयक सीधे राष्ट्रपति (President) की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होते ही यह बिल आधिकारिक रूप से देश का कानून बन जाएगा और पुराने 2024 के एक्ट की जगह ले लेगा, इस बिल पर विपक्ष की तरफ से मल्लिकार्जुन खरगे ने जोरदार बहस की, इस दौरान मनु स्मृति को लेकर दिए गए उनके बयान पर NDA सांसदों ने हंगामा किया, वही केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पेपर लीक के पुराने मामलों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, जितेंद्र सिंह ने कहा- कांग्रेस सरकारों में कई बार पेपर लीक हुए, बता दें कल बुधवार को लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल हुआ था पारित, लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक 2026 पर लोकसभा में करीब 10 घंटे तक मैराथन चर्चा हुई थी, बता दें लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण संशोधन) बिल, 2026 सरकारी परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और संगठित गड़बड़ी को रोकने के लिए लाया गया एक सख्त कानून है, यह बिल पुराने 2024 के कानून को बदलकर सजा और जुर्माना बहुत ज्यादा बढ़ाता है
एंटी पेपर लीक बिल राज्यसभा में भी पास, विपक्ष ने किया वॉकआउट

Paper leak bill I Rajyasabha I breaking news










