अक्षय यादव की जीवनी (Akshay Yadav Biography in Hindi)
Akshay Yadav Latest News - अक्षय यादव उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक घराने से हैं. वे समाजवादी पार्टी के महासचिव व पांच बार के राज्यसभा सांसद, राम गोपाल यादव के बेटे हैं, जबकि अखिलेश यादव उनके चचेरे भाई हैं. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें फिरोजाबाद से दूसरी बार जीत हासिल हुई हैं. इससे पहले वे 2014 में भी इसी सीट से सांसद चुने गए थे और इस बार फिर से उन्हें दोबारा मौका मिला हैं. इस बार के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी विश्वदीप सिंह को नबासी हजार से भी अधिक मतों के अंतर से पराजित करके यह जीत हासिल की हैं. इस लेख में हम आपको अक्षय यादव के जीवन परिचय (Akshay Yadav Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
अक्षय यादव जन्म और परिवार (Akshay Yadav Birth & Family)
अक्षय यादव (Akshay Yadav) का जन्म 25 अक्टूबर 1986 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ था. उनके पिता का नाम डॉ. रामगोपाल यादव (Dr Ramgopal Yadav) और माता का नाम श्रीमती फूलन देवी (Smt Phoolan Devi) हैं.
उनकी एक बहन और दो भाई थे. उनके भाई असित यादव (बिल्लू यादव) की 1999 में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी.
अक्षय यादव के पिता रामगोपाल यादव, रतन सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव, अभय राम यादव, राजपाल सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव के चचेरे भाई हैं. कमला देवी उनकी चचेरी बहन हैं. अक्षय यादव के पिता उत्तर प्रदेश विधान परिषद में एमएलसी के रूप में कार्य कर चुके हैं. इसके साथ ही वह समाजवादी पार्टी के महासचिव और 2008 से राज्यसभा में सांसद हैं. रामगोपाल यादव ने 2004 से 2008 तक संभल से लोकसभा सांसद के रूप में भी कार्य किया.
वही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान सपा प्रमुख अखिलेश यादव अक्षय यादव के चचेरे भाई हैं. धर्मेंद्र यादव भी उनके चचेरे भाई हैं.
अक्षय यादव का विवाह 10 फरवरी 2010 को ऋचा यादव (Richa Yadav) से हुआ था. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी डॉक्टर/व्यापारी हैं. उन्हें दो संतान हैं. उन्हें एक बेटा और एक बेटी हैं.
अक्षय यादव हिन्दू है, जबकि जाति से यादव (OBC) हैं.
उनपर 3आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
स्थायी पता : 103 ग्राम डाकघर सैफई, इटावा, उत्तर प्रदेश - 206001
Mob. 09627278000
वर्तमान पता : 8ए लोधी एस्टेट, दिल्ली, एनसीटी ऑफ दिल्ली 110003, टेलीफैक्स: (011) 23794848,
Mob. 09627278000
अक्षय यादव की शिक्षा (Akshay Yadav Education)
अक्षय यादव ने गाजियाबाद स्थित दीप मेमोरियल पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की फिर वर्ष 2008 में एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा, उत्तर प्रदेश से बीबीए किया.
अक्षय यादव राजनीतिक करियर (Akshay Yadav Political Career)
अक्षय यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के भतीजे हैं. पहली बार वे मई, 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए फिरोजाबाद सीट से निर्वाचित हुए. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अक्षय यादव को कुल 5,34,583 मत प्राप्त हुए, तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रो. एसपी सिंह बघेल को 4,20,524 मत हासिल हुए. जबकि तीसरे स्थान पर रहे बसपा के ठाकुर विश्वदीप सिंह को 1,18,909 मत हासिल हुए. अक्षय यादव को 2014 में 1,14,059 मतों के अंतर से जीत हासिल हुई. अक्षय यादव ने जिस भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल को इस चुनाव में पराजित किया था, वह कभी सपा में हुआ करते थे जबकि उससे पहले वे बसपा में भी रह चुके थे, जो इस समय केंद्रीय राज्य मंत्री हैं.
हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में अक्षय यादव को फिरोजाबाद सीट पर भाजपा के डॉ. चंद्र सेन जादोन से लगभग 28,000 वोटों से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद अक्षय यादव को समाजवादी पार्टी ने वर्ष 2024 के आम चुनाव में फिर से 'फिरोजाबाद लोकसभा सीट' के लिए अपना उम्मीदवार बनाया. फिरोजाबाद सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता हैं. इस सीट से सपा प्रमुख व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी वर्ष 2009 में संसद सदस्य रह चुके हैं. इसके साथ ही यहाँ से अब तक पांच बार सपा के प्रत्याशी विजयी रहे हैं.
वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के प्रभाव वाले महागठबंधन के साथ मिलकर लड़ा था. जहाँ 2019 में सपा के कई बड़े नेता भी हार गए थे, वही इस बार के चुनाव में समाजवादी पार्टी को इस गठबंधन के कारण बड़ा लाभ हुआ और इसका फायदा अक्षय यादव को भी एक आसान जीत के तौर पर मिला. जून 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में अक्षय यादव को कुल 5,43,037 मत प्राप्त हुए तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी विश्वदीप सिंह को 4,53,725 मत हासिल हुए. जबकि तीसरे स्थान पर रहे बसपा के चौधरी बशीर को 90,948 मत हासिल हुए. इस बार के लोकसभा चुनाव में अक्षय यादव को 89,312 मतों के अंतर से जीत हासिल हुई. वर्तमान में, अक्षय यादव फिरोजाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद हैं.
अक्षय यादव की संपत्ति (Akshay Yadav Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार अक्षय यादव की कुल संपत्ति 136.43 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 11 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको अक्षय यादव जीवनी (Akshay Yadav Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













