बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा ने सांसद हनुमान बेनीवाल को लेकर दिया बड़ा बयान, बीजेपी नेता ज्योति मिर्धा ने मीडिया से बात करते हुए कहा- हउअन बेनीवाल अलग ही तरह के राजनीतिज्ञ हैं, वे सिर्फ गिद्ध टाइप की करते हैं राजनीति, जहां कहीं भी नेगेटिव सेंटीमेंट नजर आता है, वहां उसे भुनाने का करते हैं प्रयास, सांसद बेनीवाल पर बड़ा हमला करते हुए ज्योति मिर्धा ने कहा- बेनीवाल बंद कमरे में नेताओं के पैर छूते हैं और कहते हैं कि मैं सरकार में आ जाता हूं तो कभी कहते हैं उस सरकार में आ जाता हूं, उनकी बातों को मैं गंभीरता से नहीं लेती, हनुमान बेनीवाल गांव में लोगों को बरगलाते हैं, वे केवल बीजेपी से नाराज बागी नेताओं को अपने साथ जोड़ने का करते हैं प्रयास, लेकिन अब आरएलपी कमजोर हो चुकी है, नागौर जिले में जिन क्षेत्रों को आरएलपी का गढ़ माना जाता था, वहां आरएलपी हो गई काफी कमजोर, निश्चित रूप से वहां बीजेपी को फायदा मिलेगा
'बेनीवाल बंद कमरे में नेताओं के छूते हैं पैर, गिद्ध टाइप की करते हैं राजनीति...'-ज्योति मिर्धा का बड़ा बयान

ज्योति मिर्धा ने बेनीवाल को घेरा, बोलीं- बंद कमरे में नेताओं के पैर छूते हैं










