PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

गहलोत पर तंज या पायलट पर निशाना? डोटासरा के ‘ब्रांडिंग’ वाले बयान से कांग्रेस में मचा सियासी घमासान

30 जुलाई 2026
साझा करें:
गहलोत पर तंज या पायलट पर निशाना? डोटासरा के ‘ब्रांडिंग’ वाले बयान से कांग्रेस में मचा सियासी घमासान

Rajasthan Congress में सियासी हलचल तेज है. गोविंद सिंह डोटासरा के ‘ब्रांडिंग’ वाले बयान को अशोक गहलोत और सचिन पायलट से जोड़कर देखा जा रहा है. जानें पूरा मामला...

Govind Singh Dotasara Big Statement: राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का बड़ा बयान, BAP के कई कार्यकर्ता के कांग्रेस में शामिल होने पर बोले गोविन्द सिंह डोटासरा,  PCC में आने से पहले अशोक गहलोत के आवास पर गए ये सभी कार्यकर्ता, इस पर मीडिया से बात करते हुए गोविंद डोटासरा ने इशारों-इशारों में अशोक गहलोत पर कसा तंज, डोटासरा ने कहा- कोई किसी के पास जाए मुझे फर्क नहीं पड़ता, मैं तो कांग्रेस के कार्यकर्ता का स्वागत करता हूं, ये तो मालवीय को सोचना चाहिए कि इनको क्या करना है क्या नहीं करना, कोई व्यक्ति अपनी ब्रांडिंग के लिए काम करता है वो उनको मुबारक हो, मैं किसी की ब्रांडिंग के लिए काम नहीं करता, मैं तो सिर्फ कांग्रेस के लिए काम करता हूं, वही इस दौरान गोविंद डोटासरा ने बगल में खड़े महेंद्र जीत मालवीय को सुनाई खरी-खरी, डोटासरा ने कहा- ये मालवीय जी BJP में गए थे इनकी दाल नहीं गली, ना ये विधायक बन सके और न ही सांसद बन पाए, कोई गलतफहमी हो तो एक बार फिर मालवीय पार्टी बदले ले...अगर ये जीतकर आ जाए तो मेरा नाम बदला देना, मैंने इनको हराने का चैलेंज दिया था और हराया...मेरी अभिशंसा के बिना ये अब भी कांग्रेस में नहीं आ सकते थे, डोटासरा ने आगे कहा-  कोई किसी के पास भी जाए मुझे फर्क नहीं पड़ता, 'मैं तो कांग्रेस के कार्यकर्ता का स्वागत करता हूं, ये तो मालवीय को सोचना चाहिए कि इनको क्या करना है क्या नहीं करना, मालवीय मेरे से सीनियर था, लेकिन इसने गलती की इसलिए मेरे पीछे खड़ा है, गलती नहीं करता तो यह मेरे से आगे खड़ा होता, वही डोटासरा के ब्रांडिंग वाले बयान के निकले जा रहे है कई तरह के मायने, सियासी गलियारों में डोटासरा का यह बयान अशोक गहलोत और सचिन पायलट से जोड़कर देखा जा रहा है


यह भी पढ़े: BAP को बड़ा झटका! 309 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, लगे ‘चौथी बार गहलोत सरकार’ के नारे


Rajasthan Congress, Gehlot Pilot Dotasara, Ashok Gehlot, Sachin Pilot, Govind Singh Dotasara, Rajasthan Politics, Rajasthan Congress News, Gehlot News, Sachin Pilot News, Dotasara News, Congress Internal Conflict, Rajasthan Political News, Congress News Today, Rajasthan Latest News, Political News Rajasthan

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal